रोटियाँ - पवन करण

पवन करणपवन करण18 Sept 1964

3 min read · 12.4K reads

उनकी भूख में जितनी रोटियाँ हैं
उनमें से कुछ को बेला जाए
इतनी देर उनसे तैयार हो सकें
बच्चों के बस्ते शब्द ओैर आग

उन तक पहुँचने वाली रोटी की
गणना तब्दील हो उन ईटो में
जिनसे खड़ी हो सकें दीवारे
किसी-किसी रोटी की पहचान
इतनी तन जाए कि ठहर सके
उन दीवारों पर छतों-सी

कुछ की गंध उनका ओढ़ना हो
कुछ से निकलती भाप हो बिछौना

रोटियाँ वैसी होने दी जाएँ
उससे पहले ही उन्हें उनकी
भूख के आगे तब तक
नहीं पटका जाए जब तक वे उनमें
अपना चेहरा न देख लें ।
पवन करण
About the poet

पवन करण

View profile & all 69 Poems / Stories