नीम - पवन करण

पवन करणपवन करण18 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

नीम को पुकारो, नीम,
दौड़ा चला आएगा

दाँतों में बनकर दातौन
नीम को गाओ, नीम,
निबोरी-सा टपकेगा
झूला झूलती

सहेलियों की गोद में
नीम को ढूँढ़ो, नीम,
धुन से जूझता
कोठार में मिलेगा

अनाज के नीम को सोचो,
नीम तुम्हें अपने भीतर
हरहराता देगा दिखाई
पवन करण
About the poet

पवन करण

View profile & all 69 Poems / Stories