किन्तु - पवन करण

पवन करणपवन करण18 Sept 1964

3 min read · 12.4K reads

मानने की जगह उनकी बात
जब मेरे मुँह से किन्तु निकला
उनसे बरदाश्त नहीं हुआ

उन्होंने अपनी बात दोहराई
इस बार भी जब मेरी जुबान ने
लेकिन कहा तो वह
बुरी तरह बौखला गए

गला फाड़कर चिल्लाते हुए
उन्होंने अपनी बात तिहराई
इस बार भी मैं मगर कह सका

गुस्से में उन्होंने जब कहा कि वे सब
हाँ सुनने के आदी हैं तब भी
मेरे मुँह से जी नहीं निकला

किन्तु, लेकिन, मगर
इन छोटे-छोटे शब्दों ने
उनकी हाँ सुनने की
आदत के सामने मुझे
हाँ जी ठीक तक नहीं बढ़ने दिया
पवन करण
About the poet

पवन करण

View profile & all 69 Poems / Stories