झूठ - पवन करण

पवन करणपवन करण18 Sept 1964

3 min read · 12.4K reads

यदि यह झूठ है तो भी मेरी गति में
इसने अपनी जगह बना ली है
ऐसा झूठ जो दुनिया में जुबान से अधिक
लोगों की आँखों से बोला गया है

दुनिया सबकी हो सब इसे सबकी मानें
यह झूठ है तो मेरी तरह इसे
कौन नही बोलना चाहेगा

वह तो इसे बार-बार दोहराना चाहेंगे
जिन्हें यह लगता है यह दुनिया
उतनी उनकी नहीं
जितना इसे होना चाहिए उनका

झूठ ही तो था जो ढह गया है
जो ढह गया वह झूठ रहा होगा
मगर यह झूठ तो लगातार
अपने बोले जाने को अभिशप्त है
पवन करण
About the poet

पवन करण

View profile & all 69 Poems / Stories