देहरी - पवन करण

पवन करणपवन करण18 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

देहरी चाहती रही
रहे घर की बात घर में ही,
सिर्फ चाहने से
क्या होता है लेकिन

कोई और विपदा
घर तक न आए देहरी सोचती
हर सोचा हुआ,
हुआ हे, कभी पूरा

सुख जो एक बार भीतर घुसे
तो कभी बाहर न निकले
देहरी कहती,
कहते-कहते

हो गई वह बूढ़ी
देहरी घर में घुसते ही
चूमती हमारे क़दम
निकलते ही तलुओं में
फुसफुसाती जल्दी लौटना
पवन करण
About the poet

पवन करण

View profile & all 69 Poems / Stories