भरोसा - पवन करण

पवन करणपवन करण18 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

भरोसा
अब भी मौज़ूद है दुनिया में
नमक की तरह अब भी
पेड़ो के भरोसे पक्षी
सब कुछ छोड़ जाते हैं

बसंत के भरोसे वृक्ष
बिल्कुल रीत जाते हैं
पतवारों के भरोसे नाव
सँकट लाँघ जाती है

बरसात के भरोसे बीज
धरती में समा जाते हैं
अनजान पुरुष के पीछे
सदा के लिए स्त्री चल देती है
पवन करण
About the poet

पवन करण

View profile & all 69 Poems / Stories