चारागर भूल गया हो जैसे's image
0574

चारागर भूल गया हो जैसे

ShareBookmarks

चारागर भूल गया हो जैसे
अब तो मरना ही दवा हो जैसे

मुझसे बिछुड़ा था वो पहले भी मगर
अब के यह ज़ख़्म नया हो जैसे

मेरे माथे पे तेरे प्यार का हाथ
रूह पर दस्ते-सबा हो जैसे

यूँ बहुत हँस के मिला था लेकिन
दिल ही दिल में वो ख़फ़ा हो जैसे

सर छुपाएँ तो बदन खुलता है
ज़ीस्त मुफ़लिस की रिदा हो जैसे

Read More! Learn More!

Sootradhar