मेरे लिए हज़ार करे एहतिमाम हिर्स

परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़11 Dec 1866

1 min read · 12.4K reads

मेरे लिए हज़ार करे एहतिमाम हिर्स

मैं वो हों मुझ पे डाल सकेगी न दाम हिर्स

है कुछ न कुछ हर आदमी को ला-कलाम हिर्स

लेकिन न इस क़दर कि बना ले ग़ुलाम हिर्स

ऐ ज़ुल्फ़ फैल फैल के रुख़्सार को न ढाँक

कर नीम-रोज़ की न शह-ए-मुल्क-ए-शाम हिर्स

वाइ'ज़ शराब-ओ-हूर की उल्फ़त में ग़र्क़ है

है सर से पाँव तक ये सितम-गर तमाम हिर्स

दिल छीन आशिक़ों के मगर होशियार रह

ऐसा न हो कि दिल को बना ले ग़ुलाम हिर्स

नाक़िस रहेंगे सारे तलव्वुन से कारोबार

करने न देगी तुझ को यहाँ कोई काम हिर्स

क़ब्ज़ा उठाएगी न दिल-ए-रोज़गार से

जब तक न ज़िंदगी का करे इख़्तिताम हिर्स

मुद्दत से इश्तियाक़ है बोस-ओ-कनार का

गर हुक्म हो शुरूअ' करे अपना काम हिर्स

'परवीं' लगी हुई है ख़ुदा से मुझे उमीद

दिल को मिरे बनाए न अपना ग़ुलाम हिर्स

परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़
About the poet

परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़

जन्म : 11 Dec 1866 | दिल्ली

View profile & all 43 Poems / Stories