उसने फूल भेजे हैं - परवीन शाकिर

परवीन शाकिरपरवीन शाकिर24 Sept 1952 – 26 Sept 1994

2 min read · 12.4K reads

उसने फूल भेजे हैं
फिर मेरी अयादत[1] को
एक-एक पत्ती में
उन लबों की नरमी है
उन जमील[2] हाथों की
ख़ुशगवार हिद्दत[3] है
उन लतीफ़ साँसों की
दिलनवाज़ ख़ुशबू है

दिल में फूल खिलते हैं
रुह में चिराग़ां है
ज़िन्दगी मुअत्तर[4] है

फिर भी दिल यह कहता है
बात कुछ बना लेना
वक़्त के खज़ाने से
एक पल चुरा लेना
काश! वो ख़ुद आ जाता


परवीन शाकिर
About the poet

परवीन शाकिर

View profile & all 0 Poems / Stories