एक दफ़नाई हुई आवाज़ - परवीन शाकिर

परवीन शाकिरपरवीन शाकिर24 Sept 1952 – 26 Sept 1994

2 min read · 12.4K reads

फूलों और किताबों से आरास्ता[1] घर है
तन की हर आसाइश देने वाला साथी
आँखों को ठंडक पहुँचाने वाला बच्चा
लेकिन उस आसाइश, उस ठंडक के रंगमहल में
जहाँ कहीं जाती हूँ
बुनियादों में बेहद गहरे चुनी हुई
एक आवाज़ बराबर गिरयः[2] करती है
मुझे निकालो !
मुझे निकालो !

परवीन शाकिर
About the poet

परवीन शाकिर

View profile & all 0 Poems / Stories