दुंहु ओर से फाग मड़ी उमड़ी - पजनेस

पजनेसपजनेस

2 min read · 12.4K reads

दुँहु ओर से फाग मड़ी उमड़ी जहँ श्री चढ़ि भीर ते भीर भिरी ।
कुच कँचुकी कोर छुये घरकै पजनेस फँदी फरकै ज्योँ चिरी ।
धधकी दै गुलाल की घूँघुरि मेँ धरी गोरी लला मुख मीढ़ी सिरी ।
उझकै झँपै कौँधे कढ़ै तड़िता तड़पै मनौ लाल घटा मे घिरी ।


पजनेस का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल मेहरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।
पजनेस
About the poet

पजनेस

View profile & all 1 Poems / Stories