वंशज - ओमप्रकाश वाल्‍मीकि

ओमप्रकाश वाल्‍मीकिओमप्रकाश वाल्‍मीकि30 Sept 1950 – 17 Sept 2013

2 min read · 12.4K reads

दीवार बनकर खड़े हैं दुःख
चुभते हैं विषैले शूल की तरह
रिसता है लहू जल-प्रपात-सा
थकी-हारी देह से
नियति के बहाने
 
अच्छा प्रपंच रचा है तुमने
ज़ख़्मों से पटे चेहरे
अब पहचाने नहीं जाते
अरे, अब तो मान लो
किस सभ्यता के वंशज हो तुम!
ओमप्रकाश वाल्‍मीकि
About the poet

ओमप्रकाश वाल्‍मीकि

View profile & all 42 Poems / Stories