मन चले - ओम पुरोहित ‘कागद

ओम पुरोहित ‘कागदओम पुरोहित ‘कागद5 Sept 1957 – 12 Sept 2016

3 min read · 12.4K reads


तेरे-मेरे-सब के
मन माने की बात
मन चले तो मनचले
...मौन मन मलीन !

मन के हारे
हार कथी सब ने
जीते मन ;
दौड़ाया जब भी जिस ने
उस के हाथ लगी
हार हर बार !

मन मेँ बसते
कितने सपने
कितने अपने
पालूं चाहत
सब से हो
साक्षात मिलन
इस उपक्रम मेँ
क्या मानूं जीत
क्या मानूं हार !

तेरी जीत-मेरी हार
मेरी जीत-तेरी हार
किस की जीत
किस की हार
होता साक्षात्कार
सब मन माने की बात !
ओम पुरोहित ‘कागद
About the poet

ओम पुरोहित ‘कागद

View profile & all 67 Poems / Stories