हाथ-1 - ओम पुरोहित ‘कागद

ओम पुरोहित ‘कागदओम पुरोहित ‘कागद5 Sept 1957 – 12 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

ख़ुदा देता है
सब को
दो-दो हाथ
जन्म के साथ ही
दुआ-दया-खिदमत
इनायत के लिए

फ़िर भी
कुछ लोग
दो-दो हाथ
कर लेने का
भ्रम पालते हैं

फ़िर
उठ ही जाते हैं हाथ
बद सबब में ।
ओम पुरोहित ‘कागद
About the poet

ओम पुरोहित ‘कागद

View profile & all 67 Poems / Stories