हम बोले रोटी - ओम पुरोहित ‘कागद

ओम पुरोहित ‘कागदओम पुरोहित ‘कागद5 Sept 1957 – 12 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads


उन्होँने कहा-
देखो !
हम ने देखा
...वे खुश हुए ।

उन्होंने कहा-
सुनो !
वे बहुत खुश हुए !

उन्होंने कहा -
खड़े रहो !
हम खड़े रहे
वे बहुत ही खुश हुए ।

उन्होंने कहा-
बोलो !
हम ने कहा रोटी !
वे नाराज़ हुए !
बहुत नाराज हुए !!
बहुत ही नाराज़ हुए !!!
ओम पुरोहित ‘कागद
About the poet

ओम पुरोहित ‘कागद

View profile & all 67 Poems / Stories