आज जाना - ओम पुरोहित ‘कागद

ओम पुरोहित ‘कागदओम पुरोहित ‘कागद5 Sept 1957 – 12 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

गाँव में गाय ने
खूँटे पर बँधने में
जद्दोजहद की
आख़िर भाग गई
बाड़ कूद कर
घूँघट की ओट में
तब तुम
क्यों हँसीं थी
खिलखिला कर
आज जाना
जब चाह कर भी
नहीं लौट सकी
बेटी ससुराल से !
ओम पुरोहित ‘कागद
About the poet

ओम पुरोहित ‘कागद

View profile & all 67 Poems / Stories