आदमी में - ओम पुरोहित ‘कागद

ओम पुरोहित ‘कागदओम पुरोहित ‘कागद5 Sept 1957 – 12 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

आदमी जब इकट्ठे होते हैं
आदमी से घात करते हैं
बिजली के
तारों पर बैठी
चिड़िया ने चिड़िया से
बातें की

आदमजात में ही हुए हैं-
ढोला और मरवण…
उनकी बातें तो छोड़िए
अब तो
आदमी में ही
आदमी
कब होता है
लेकिन …?


अनुवाद : नीरज दइया
ओम पुरोहित ‘कागद
About the poet

ओम पुरोहित ‘कागद

View profile & all 67 Poems / Stories