कुछ दिन तो बसो मेरी आँखों में

Obaidullah AleemObaidullah Aleem12 Jun 1939 – 18 May 1998

1 min read · 12.7K reads

कुछ दिन तो बसो मेरी आँखों में
फिर ख्वाब अगर हो जाओ तो क्या

कोई रंग तो दो मेरे चेहरे को
फिर ज़ख्म अगर महकाओ तो क्या

जब हम ही न महके फिर साहब
तुम बाद-ए-सबा कहलाओ तो क्या

एक आईना था, सो टूट गया
अब खुद से अगर शरमाओ तो क्या

दुनिया भी वही और तुम भी वही
फिर तुमसे आस लगाओ तो क्या

मैं तनहा था, मैं तनहा हूँ
तुम आओ तो क्या, न आओ तो क्या

जब देखने वाला कोई नहीं
बुझ जाओ तो क्या, गहनाओ तो क्या

एक वहम है ये दुनिया इसमें
कुछ खो'ओ तो क्या और पा'ओ तो क्या

है यूं भी ज़ियाँ और यूं भी ज़ियाँ
जी जाओ तो क्या मर जाओ तो क्या

 

Obaidullah Aleem
About the poet

Obaidullah Aleem

Obaidullah Aleem ( 12 June 1939 – 18 May 1998) was a modern poet of Urdu language. he was born in in Bhopal, India. His father moved to Sialkot following Partition. Aleem was from a Kashmiri Butt family and an Ahmadi. He received an MA in Urdu from the Univer…

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Obaidullah Aleem

  1. मैं किसके नाम लिखूँ,

    मैं किसके नाम लिखूँ, जो अलम गुज़र रहे हैंमेरे शहर जल रहे हैं, मेरे लोग मर रहे हैं

    13.1K reads
  2. तेरे प्यार में रुसवा होकर जाएँ कहाँ दीवाने लोग

    तेरे प्यार में रुसवा होकर जाएँ कहाँ दीवाने लोगजाने क्या क्या पूछ रहे हैं यह जाने पहचाने लोग

    12.9K reads
  3. कुछ इश्क़ था कुछ मजबूरी थी

    कुछ इश्क़ था कुछ मजबूरी थी, सो मैंने जीवन वार दियामैं कैसा ज़िंदा आदमी था, एक शख्स ने मुझको मार दिया

    12.8K reads
  4. अजीज़ इतना ही रखो

    अजीज़ इतना ही रखो कि जी संभल जायेअब इस क़दर भी ना चाहो कि दम निकल जाये

    12.7K reads
  5. अजीब थी वो अजब तरहां चाहता था मैं

    अजीब थी वो अजब तरहां चाहता था मैंवो बात करती थी और खवाब देखता था मैं

    12.7K reads