कोई नहीं पछताने वाला

Nooh NarviNooh Narvi18 Sept 1878 – 1 Jan 1962

1 min read · 12.7K reads

कोई नहीं पछताने वाला

मर जाए मर जाने वाला

महफ़िल में आएगा क्यूँ कर

ख़ल्वत में शरमाने वाला

मैं रोकूँ लेकिन क्या रोकूँ

जाएगा घर जाने वाला

शुक्र ख़ुदा का हम करते हैं

काम आया काम आने वाला

सब्र मिरा बेकार न जाए

तड़पे वो तड़पाने वाला

अपना दिल बहलाऊँ किस से

है कौन आने जाने वाला

वो न मिलें मुझ को मिल जाए

कोई जी बहलाने वाला

दिल वो शय है जिस का शाकी

खोने वाला पाने वाला

लुत्फ़-ओ-करम फ़रमाता जाए

लुत्फ़-ओ-करम फ़रमाने वाला

सब से मुश्किल बात यही है

ज़िंदा हो मर जाने वाला

क्या समझे असरार-ए-मोहब्बत

दिल दे कर पछताने वाला

फूलों का मुरझाना देखे

कलियों पर इतराने वाला

जान मिरी है जाने वाली

दिल है उन पर आने वाला

या मैं हूँ या मेरा दिल है

रोज़ नया ग़म पाने वाला

'नूह' मोहब्बत की दुनिया में

है तूफ़ान उठाने वाला

Nooh Narvi
About the poet

Nooh Narvi

Nooh Narvi or Muhammad Noah (1878- 1962 ) was born in district Rae Bareli (Uttar Pradesh). He learnt Arabic and Persian from Mir Najaf Ali and acquired a level of excellence in these languages. He also learnt English. Nuh is well known for his spontaneity and…

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like