केदारनाथ सिंह को याद करते हुए - निशांत

निशांतनिशांत

4 min read · 12.4K reads

पहली बार
कहाँ देखा था केदारनाथ सिंह को
कोलकाता के ठनठनियों काली मंदिर के पास
एक गोरा-गारा ठिगना आदमी
चला जा रहा था दो-चार लोगों के साथ

यही केदारनाथ सिंह हैं।
हिंदी के सबसे बड़े कवि।
मित्र प्रकाश ने कहा था

नहीं, एशिया के सबसे बड़े कवि।
पत्रकार कृपाशंकर चौबे ने कहा था

हम
अभिभूत थे

क़िताबों से निकलकर
एक सच्ची-मुच्ची आदमी खड़ा था
हमारे बीच
थोड़ा सा छूकर
देखना चाहते थे उन्हें हम

चाहते थे
हो जाए एक फ़ोटो
उनके साथ
बड़े होने के बाद
एक बार बचपन फिर आ गया था हमारे अंदर
तुम्हारे कारण

केदारनाथ सिंह!
धन्यवाद!
निशांत
About the poet

निशांत

View profile & all 42 Poems / Stories

More from निशांत

  1. अट्ठाइस साल की उम्र में - निशांत

    भरोसा था जिन पर,मुसीबत में साथ छोड़ा,

    12.4K reads
  2. जवान होते हुए लड़के का कबूलनामा - निशांत

    जन्म व बचपनउत्तर प्रदेश राज्य के बस्ती जिले में चार अक्टूबर 1978 को जन्मे बालक को ‘मिठाईलाल’ के नाम से पुकारा गया । इसी बालक का स्कूल में दाखिल हुआ तो हाजिरी रजिस्टंर में नाम अंकित किया गया ‘बिजय कुमार साव’ । सोलह साल की उम्र में 1993 में पहली कविता जनसत्ता में प्रकाशित हुई तो कवि का नाम ‘बिजय कुमार साव’ नही था, ‘मिठाईलाल’ ही था । कुछ दिन इसी नाम से कविताएँ छपती और प्रशंसित होती रहीं।बाद में इसे कवि-आलोचक अशोक वाजपेयी के सुझाव पर बदल दिया और निशांत नाम से कविता करने लगे।

    12.4K reads
  3. जी हाँ, लिख रहा हूँ - निशांत

  4. कामरेड, मैं तुम से प्यार करती हूं - निशांत

    उस दिनतुम्हारे चेहरे पर उदासी थी,

    12.4K reads
  5. इकतीस की उम्र में - निशांत

    उस दिनतुम्हारे चेहरे पर उदासी थी,

    12.4K reads