ताले ऊपर ताला - निरंकार देव सेवक

निरंकार देव सेवकनिरंकार देव सेवक19 Sept 1919 – 29 Sept 1994

1 min read · 12.4K reads

अक्कड़ ताला, बक्कड़ ताला
ताले ऊपर ताला,
घी में तेल मिलाने वाला
पकड़ गया है लाला!
लोगों ने काला मुँह करके
खूब जुलूस निकाला,
मगर पुलिस ले गई जेल तो
वहाँ बंद था ताला!
निरंकार देव सेवक
About the poet

निरंकार देव सेवक

View profile & all 21 Poems / Stories