पैसा पास होता - निरंकार देव सेवक

निरंकार देव सेवकनिरंकार देव सेवक19 Sept 1919 – 29 Sept 1994

3 min read · 12.4K reads

पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना तोते को खिलाते!
तोते को खिलाते तो टाँव-टाँव गाता,
टाँव-टाँव गाता तो बड़ा मजा आता!

पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना घोड़े को खिलाते।
घोड़े को खिलाते तो पीठ पर बिठाता,
पीठ पर बिठाता तो बड़ा मजा आता।

पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना चूहे को खिलाते
चूहे को खिलाते तो दाँत टूट जाता,
दाँत टूट जाता तो बड़ा मजा आता!
निरंकार देव सेवक
About the poet

निरंकार देव सेवक

View profile & all 21 Poems / Stories