ला-इल्मी - नज़्म

नील अहमदनील अहमद30 Mar 1988

1 min read · 12.4K reads

मिरे कमरे की अलमारी

भरी है जिन किताबों से

मैं उन को रोज़ पढ़ती हूँ

मैं लफ़्ज़ों में छुपी तर्ग़ीब के लहजे समझती हूँ

खुबी कुछ लाईनों के दरमियाँ मौजूद मतलब को

वरक़ पे लिख के अपने पास यूँ महफ़ूज़ करती हूँ

कि जैसे माहियत लफ़्ज़ों की सारी जान ली मैं ने

ज़रा सा ग़ौर करने पर हक़ीक़त यूँ खुली मुझ पर

कि जो भी इल्म सीखा है

फ़क़त ये इल्म देता है

कि मैं ला-इल्म हूँ अब तक

नील अहमद
About the poet

नील अहमद

जन्म : 30 Mar 1988 | कराची, सिंध

View profile & all 28 Poems / Stories