Hindi Couplets

Neelam Saxena ChandraNeelam Saxena Chandra27 Jun 1969

1 min read · 13.3K reads

“अँधेरा पंख पसार रहा है
पर मेरी भी एक ज़िद्द है;
अपने भीतर की रौशनी लिए
चलूँगी जहाँ तक हद्द है!”

 

“कब तक
उदासी और नाउम्मीदगी रुलाएगी?
राहों पर निकल पड़े हैं
तो मंजिल भी मिल जायेगी!”

 

“मन पर ऐतबार करना सीखो,
खुद से प्यार करना सीखो,
भला खुद को खुद से धोखा हुआ है कभी?
ख़ुदा में खुद को और खुद को ख़ुदा में देखो...”

 

“पास कुछ भी नहीं मगर
आँखों में रौशनी के दिये हैं;
हम तो यारों हरदम
ऐसे ही जिए हैं...”

 

“न जाने कश्तियाँ
क्यूँ ढूँढती हैं किनारा;
तूफानों से लड़ने का मज़ा
कुछ और ही है!”

 

“झुर्रियाँ पड़ जाती हैं रिश्तों में,
बाल सफ़ेद पड़ जाते हैं;
गर उन्हें संभालकर न रखा जाए,
तो वो वक्त से पहले सिकुड़ जाते हैं!”

 

 

Neelam Saxena Chandra
About the poet

Neelam Saxena Chandra

Neelam Saxena Chandra (born 27 June 1969) is an Indian poet and author. She has written children's stories and poetry. She also writes fiction in English and Hindi. She has received several awards including the Rabindranath Tagore International Award in 2014.…

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like