कुछ क़तआत - नज़्म तबा तबाई

नज़्म तबा तबाईनज़्म तबा तबाई

2 min read · 12.4K reads


कहाँ तक रास्ता देखा करें हम बर्के़-खिरमन का।
लगाकर आग देखेंगे तमाशा अब नशेमन का॥

अदाये-सादगी में कंघी-चोटी ने ख़लल डाला।
शिकन माथे पे, अबरू में गिरह, गेसू में बल डाला॥

आ गया फिर रंमज़ाँ, क्या होगा।
हाय ऐ पीरेमुग़ाँ! क्या होगा॥

अहसान ले न हिम्मते-मर्दाना छोड़कर।
रस्ता भी चल तो सब्ज़ये-बेगाना छोड़कर॥


नज़्म तबा तबाई
About the poet

नज़्म तबा तबाई

View profile & all 3 Poems / Stories