तिरी क़ुदरत की क़ुदरत कौन पा सकता है क्या क़ुदरत

Nazeer AkbarabadiNazeer Akbarabadi16 Aug 1740 – 16 Aug 1830

2 min read · 12.6K reads

तिरी क़ुदरत की क़ुदरत कौन पा सकता है क्या क़ुदरत

तिरे आगे कोई क़ादिर कहा सकता है क्या क़ुदरत

तू वो यकता-ए-मुतलक़ है कि यकताई में अब तेरी

कोई शिर्क-ए-दुई का हर्फ़ ला सकता है क्या क़ुदरत

ज़मीं से आसमाँ तक तू ने जो जो रंग रंगे हैं

ये रंग-आमेज़ियाँ कोई दिखा सकता है क्या क़ुदरत

हज़ारों गुल हज़ारों गुल-बदन तू ने बना डाले

कोई मिट्टी से ऐसे गुल खिला सकता है क्या क़ुदरत

हुए हैं नूर से जिन के ज़मीन ओ आसमाँ पैदा

कोई ये चाँद ये सूरज बना सकता है क्या क़ुदरत

हवा के फ़र्क़ पर कोई बना कर अब्र का ख़ेमा

तनाबें तार-ए-बाराँ की लगा सकता है क्या क़ुदरत

जम ओ अस्कंदर ओ दारा ओ कैकाऊस ओ केख़ुसरौ

कोई इस ढब के दिल बादल बना सकता है क्या क़ुदरत

किया नमरूद ने गो किब्र से दावा ख़ुदाई का

कहीं उस का ये दा'वा पेश जा सकता है क्या क़ुदरत

निकाला तेरे इक पुश्ते ने कफ़शीं मार-ए-मग़्ज़ उस का

सिवा तेरे ख़ुदा कोई कहा सकता है क्या क़ुदरत

निकाले लकड़ियों से तू ने जिस जिस लुत्फ़ के मेवे

कोई पेड़ों में ये पेड़े लगा सकता है क्या क़ुदरत

तिरे ही ख़्वान-ए-ने'मत से है सब की परवरिश वर्ना

कोई च्यूँटी से हाथी तक खिला सकता है क्या क़ुदरत

हमारी ज़िंदगानी को बग़ैर अज़ तेरी क़ुदरत के

कोई पानी को पानी कर बहा सकता है क्या क़ुदरत

तिरे हुस्न-ए-तजल्ली का जहाँ ज़र्रा झमक जावे

तो फिर मूसा कोई वाँ ताब ला सकता है क्या क़ुदरत

दम-ए-ईसा में वो तासीर थी तेरी ही क़ुदरत की

वगर्ना कोई मुर्दे को जिला सकता है क्या क़ुदरत

तू वो महबूब चंचल है कि बार-ए-नाज़ को तेरे

बग़ैर-अज़-मुस्तफ़ा कोई उठा सकता है क्या क़ुदरत

'नज़ीर' अब तब्अ' पर जब तक न फ़ैज़ान-ए-इलाही हो

कोई ये लफ़्ज़ ये मज़मूँ बना सकता है क्या क़ुदरत

Nazeer Akbarabadi
About the poet

Nazeer Akbarabadi

Nazeer Akbarabadi (born Wali Muhammad; 1740–1830) was an 18th-century Indian poet known as "Father of Nazm", who wrote Urdu ghazals and nazms under nom de plume (takhallus) "Nazeer", most remembered for his poems like Banjaranama (Chronicle of the Nomad), a s…

View profile & all 77 Poems / Stories

More from Nazeer Akbarabadi

  1. दूर से आए थे साक़ी सुन के मय-ख़ाने को हम

    दूर से आए थे साक़ी सुन के मय-ख़ाने को हमबस तरसते ही चले अफ़्सोस पैमाने को हम

    12.7K reads
  2. कहा जो हम ने ''हमें दर से क्यूँ उठाते हो'

    कहा जो हम ने ''हमें दर से क्यूँ उठाते हो''कहा कि ''इस लिए तुम याँ जो ग़ुल मचाते हो''

    12.6K reads
  3. लिपट लिपट के मैं उस गुल के साथ सोता था

    लिपट लिपट के मैं उस गुल के साथ सोता थारक़ीब सुब्ह को मुँह आँसुओं से धोता था

    12.6K reads
  4. जुदा किसी से किसी का ग़रज़ हबीब न हो

    जुदा किसी से किसी का ग़रज़ हबीब न होये दाग़ वो है कि दुश्मन को भी नसीब न हो

    12.6K reads
  5. हम अश्क-ए-ग़म हैं अगर थम रहे रहे न रहे

    हम अश्क-ए-ग़म हैं अगर थम रहे रहे न रहेमिज़ा पे आन के टुक जम रहे रहे न रहे

    12.7K reads

More Poetry & Stories You May Like