किसी ने रात कहा उस की देख कर सूरत's image
0205

किसी ने रात कहा उस की देख कर सूरत

ShareBookmarks

किसी ने रात कहा उस की देख कर सूरत

कि मैं ग़ुलाम हूँ इस शक्ल का बहर-सूरत

हैं आइने के भी क्या तालेअ' अब सिकंदर वाह

कि उस निगार की देखे है हर सहर सूरत

अजब बहार हुई कल तो वक़्त-ए-नज़्ज़ारा

जो मैं इधर को हुआ उस ने की उधर सूरत

उधर को जब मैं गया उस ने ली इधर को फेर

फिरा मैं उस ने फिराई जिधर जिधर सूरत

हज़ारों फुर्तियाँ मैं ने तो कीं पर उस ने 'नज़ीर'

न देखने दी मुझे अपनी आँख-भर सूरत

 

Read More! Learn More!

Sootradhar