गर हम ने दिल सनम को दिया फिर किसी को क्या's image
0228

गर हम ने दिल सनम को दिया फिर किसी को क्या

ShareBookmarks

गर हम ने दिल सनम को दिया फिर किसी को क्या

इस्लाम छोड़ कुफ़्र लिया फिर किसी को क्या

क्या जाने किस के ग़म में हैं आँखें हमारी लाल

ऐ हम ने गो नशा भी पिया फिर किसी को क्या

आफी किया है अपने गिरेबाँ को हम ने चाक

आफी सिया सिया न सिया फिर किसी को क्या

उस बेवफ़ा ने हम को अगर अपने इश्क़ में

रुस्वा किया ख़राब किया फिर किसी को क्या

दुनिया में आ के हम से बुरा या भला 'नज़ीर'

जो कुछ कि हो सका सो किया फिर किसी को क्या

Read More! Learn More!

Sootradhar