सौन्दर्य की दुर्दषा - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

2 min read · 12.4K reads

नवेली उठ बोल !
वेणी-नागिन विकल पड़ी है, शिथिल माँग मुख खोल,
खंजरीट मृग खोल रहे हैं, नयन-सुयश की पोल।
लला अधर बिम्बा-फल सूखे, पड़ गये पीत कपोल,
दशन-मोतियों की लड़ियों का, अब न रहा कुछ मोल।
कंबु-कण्ठ-कल-कण्ठ न कूके, दबकी दमक अतोल,
गढ़ें न रसियों की छतियों में, कठिन पयोधर गोल।
परखी सब कोमल अंगों में, अकड़ टटोल-टटोल,
हा! ‘शंकर’ क्या अब न बजेगा, मदन-विजय का ढोल।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads