संशयात्मा - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

3 min read · 12.4K reads

हमने असार संसार को, छोड़ा पर छोड़ न पाया।
कर सत्संग चरित्र सुधारे,
भोग-विलास विसारे सारे,
श्रहे लोक-लीला से न्यारे-
भारत विचार-कुठार को, भ्रम का शिर फोड़ न पाया।
मेल समोद महाव्रत मन में,
धरि मुनि-वेश बसे कानन में,
ध्यान लगाय योग-साधन में-
मथ कर ज्ञानागार को, पीयूष निचोड़ न पाया।
पाँचों भूतों को पहचाना,
मिला जीव को ठीक ठिकाना,
जड़-चेतन-मय सब जग जाना-
अविनाशी करतार को, अपने में जोड़ न पाया।
परम सिद्ध ऋषिराज कहाये,
नित सुकर्म-सागर में न्हाये,
अब तो दिवस अंत के आये-
जन्म-मरण के तार को कवि ‘शंकर’ तोड़ न पाया।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads