सद्गुरु गौरव - २ - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

3 min read · 12.4K reads

श्री गुरुदेव दयालु हमारे,
बड़भागी हम सेवक सारे।
बाल ब्रह्मचारी बुध नीके, जीवनमुक्त सुधाम सुधीके,
सांचे शुभचिन्तक सब ही के, विरति-वाटिका के रखवारे।
धर्मवीर सागर साहस के, रसिया सामाजिक सुख-रस के,
दिन-नायक उपदेश-दिवस के, मोह महातम टारन हारे।
दीपक पर-उपकार-सदन के, दावानल अवगुण-गण-वन के,
पंचानन अघ-ओघ मृगन के, कीरति-कामिनि के चखतारे।
ध्रुव सम्राट समाधि-धरा के, रक्षक रानी ऋतम्भरा के,
प्रेमी अपरा और परा के, परम सिद्ध ‘शंकर’ के प्यारे।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like