निषिद्धोन्नति - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

2 min read · 12.4K reads

रहोरे साधो,
उस उन्नति से दूर।
जिस के साथी लघु छाया के, उपजे ताड़ खजूर,
फलखौआ ऊँचे चढ़ते हैं, गिरे तो चकनाचूर।
जिस से मान बढ़े मूढ़ों का, पण्डित बने मजूर,
आदर पावे बास बसा की, ठोकर खाय कपूर।
जिस के द्वारा उच्च कहाये, कृपण, कुचाली, क्रूर,
मुक्ता बने न्याय-सागर के, हठ-सर के शालूर।
जिस के ऊँट नीचता लादें, यश चाहें भरपूर,
हा! ‘शंकर’ पापी बन बैठे, पुण्य-समर के शूर।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads