कर भला होगा भला - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

2 min read · 12.4K reads

अब तो चेत भला कर भाई।
बालकपन में रहा खिलाड़ी, निकल गई तरुणाई,
बहुत बुढ़ापे के दिन बीत, उपजी पर न भलाई।
धर्म, प्रेम, विद्या, बल, धन की, करी न प्रचुर कमाई,
इनके बिना बटोर न पाई, सुयश बगार बड़ाई।
पिछले कर्म बिगाड़ चुका है, अगली विधि न बनाई,
चलने की सुधि भूल रहा है, सुमति समीप न आई।
संकट काट नहीं सकती है, कपट-भरी चतुराई,
ब्रह्म-ज्ञान बिन हाय किसी ने, ‘शंकर’ सुगति न पाई।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like