बुढ़ापा - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

3 min read · 12.4K reads

कैसा कठिन बढ़ापो आयो।
बल बिन अंग भए सब ढीले, सुन्दर रूप नसायो,
पटके गाल, गिरे दाँतन को, केशन पै रंग छायो।
हाले शीश, कमान भई कटि, टाँगन हूँ बल खायो,
काँपे हाथ बोदरी के बल, डगमग चाल चलायो।
ऊँचो सुने धूँधरो दीखे, वस्तु-बोध हलकायो,
मन में भूल भरी त्यों तन में, रोग-समूह समायो।
डील भयो बेडौल, डोकरा, नाम खोय पद पायो,
नाना आदि बाल मण्डल में, नाना भाँति कहायो।
नातेदार कुटुम्ब परोसी, सबने मान घटायो,
कढ़त न प्राण पेट पापी न, घर-घर नाच नचायो।
पास न झँाकत पूत-पतोहू, पौरी में पधरायो,
बूँद-बूँद जल, टूक-टूक को, ताँस-ताँस तरसायो।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads