भूल की भरमार - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

3 min read · 12.4K reads

भारी भूल में रे,
भोले भूले-भूले डोलें।
डाल युक्ति के बाट न जिसको, तर्क-तुला पर तोलें,
अन्धों की अटकल से उसको, टेक टिकाय टटोले।
पाय प्रकाश सत्य-सविता का, आँख उलूक न खोलें,
अभिमानी अन्धेर अधम की, जाग-जाग जय बोलें।
पोच प्रपंच पसार प्रमादी, झंझट को झकझोलें,
स्वर्ग-सहोदर प्रेमामृत में, वज्र वैर-विष घोलें।
हम तो शठता त्याग सँगाती, सदुपदेश के होलें,
‘शंकर’ समता की सरिता में, तन, मन, वाणी घोलें।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like