बस बीत चुके - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

2 min read · 12.4K reads

चलोग बाबा,
अब क्या प्रभु की ओर !
खेल पसारे बालकपन में, उकसे रहे किशोर,
आगे चल कर चन्द्रमुखी के, चाहक बने चकोर।
पकड़े प्राणप्रिया वनिता ने, बतलाये चित-चोर,
मारे कन्दुक मदन दर्प के, गोल उरोज कठोर।
दुहिता-पुत्र घने उपजाये, भोग बटोर-बटोर,
अगुआ बने बढ़े कुनवा के, पकड़ा पिछला छोर।
पटके गाल अंग सब झूले, अटके संकट घोर,
‘शंकर’ जीत जरा ने जकडे़, उतरी मद की खोर।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads