आत्म-शोधन - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

2 min read · 12.4K reads

बिगड़ा जीवन-जन्म सुधार
खेल न खेल मूढ़-मण्डल में, कर विवेक पर प्यार,
छल-बल छोड़ मोह-माया के, हितकर सत्य पसार।
बन्धन काट कड़े विषयों के, वश कर मन को मार,
अस्थिर भोग भोग मत भूले, सब को समझ असार।
छाक न छल से छीन पराई, बांट सुकृति-उपहार,
मत सोचे अपकार किसी का, करले पर-उपकार।
पल-भर भी भूले मत भाई, हरि को भज हर बार,
चेत, चार फल देगा तुझको, ‘शंकर’ परम उदार।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads