अबोध अधम - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

3 min read · 12.4K reads

मुझ से कौन अबोध अधम है।
समता मिटी सत्व-रज-तम की, गौणिक विकृति विषम है,
सुखद विवेक-प्रकाश कहां है, नरक-रूप भ्रम-तम है।
मन में विषय-विकार भरे हैं, तन में अकड़ न कम है,
रहा न प्रेम-विलास वचन में, तनक न त्रिक संयम है।
विकट वितण्डावाद निगम है, कपट जटिल आगम है,
मंगल मूल मनोरथ अपना, अनुपकार अनुपम है।
अब कुछ धर्म-भाव उपजा है, यह अवसर उत्तम है,
पर करुणा-सागर ‘शंकर’ का, न्याय न निपट नरम है।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like