तितली - नर्मदाप्रसाद खरे

नर्मदाप्रसाद खरेनर्मदाप्रसाद खरे6 Sept 1913 – 2 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

रंग-बिरंगे पंख तुम्हारे, सबके मन को भाते हैं,
कलियाँ देख तुम्हें खुश होतीं, फूल देख मुसकाते हैं!

रंग-बिरंगे पंख तुम्हारे सबका मन ललचाते हैं,
तितली रानी, तितली रानी, यह कह सभी बुलाते हैं!

पास नहीं क्यों आती तितली, दूर-दूर क्यों रहती हो?
फूल-फूल के कानों में जा-जाकर क्या कहती हो?

सुंदर-सुंदर प्यारी तितली, आँखों को तुम भाती हो!
इतनी बात बता दो हमको, हाथ नहीं क्यों आती हो?

इस डाली से उस डाली पर, उड़-उड़ कर क्यों जाती हो?
फूल-फूल का रस लेती हो, हमसे क्यों शरमाती हो!
नर्मदाप्रसाद खरे
About the poet

नर्मदाप्रसाद खरे

View profile & all 3 Poems / Stories