माया - नरेन्द्र शर्मा

नरेन्द्र शर्मानरेन्द्र शर्मा28 Feb 1913 – 12 Feb 1989

6 min read · 12.4K reads

दिखाती पहले धूप रूप की ,
दिखाती फ़िर मट मैली काया !
दुहरी झलक दिखा कर अपनी
मोह - मुक्त कर देती माया !

असम्भाव्य भावी की आशा ,
पूर्ति चरम शाश्वत आपूर्ति की ,
ललक कलक में झलक दिखाती
अनासक्त आसक्ति मूर्ति की !
अंत सत्य को सुगम बना तू
हरी की अगम अछूती छाया !

मन में हरी , रसना पर षड-रस ,
अधर धरे मुस्कान सुहानी !
हरी तक उसे नचाती लाती
हरी की जिसने बात न मानी !
शकुन दिखा कर अंध तनय को ,
हरी-माया ने खेल दिखाया  !

संग्न्याहत हो या अनात्मारत
आत्म मुग्ध या आत्म प्रपंचक ,
पहुँचाया है हर झूठे को ,
माया ने झूठे के घर तक  !
लगन लगा कर , मोह मगन को ,
मृग लाल , जल निधि पार कराया  !
 
अंहकार को निराधार कर ,
निरंकार के सम्मुख लाती  !
गिरिजापति का मान बढ़ाने
रति के पति को भस्म कराती  !
नेह लगाया यदि माया से ,
निज को खो , हरी - हर को पाया  !

अपनी समझ लिए हर कोई ,
करता रहता तेरी - मेरी  !
वोह अनेक जन मन विलासिनी
एक मात्र श्री हरी की चेरी  !
मैंने इस सहस्ररूपा को ,
राममयी कह शीश झुकाया  !

संकलन : लावण्या
नरेन्द्र शर्मा
About the poet

नरेन्द्र शर्मा

Pandit Narendra Sharma (28 February 1913 – 12 February 1989) was an Indian writer, poet and lyricist in Hindi language. He also wrote some songs for Indian Hindi cinema, like the title song for Satyam Shivam Sundaram (1979), for which he also received a Filmf…

View profile & all 49 Poems / Stories