कुल्हाड़ी - नरेन्द्र जैन

नरेन्द्र जैननरेन्द्र जैन2 Sept 1948

3 min read · 12.4K reads

यहाँ लकड़ी कटती है लगातार
थोड़ा-थोड़ा आदमी भी कटता है

किसी की
उम्र कट जाती है
और पड़ी होती धूल में टुकड़े की तरह

शोर से भरी
इस गली में
कहने और सुनने की इच्छा भी कट जाती
वह फड़फड़ाती घायल चिड़िया की तरह

जब कटती है लकड़ी
दो टुकड़ों में
कट-कटकर गिरते जाते
स्वप्न किसी के

बाज़वक्त़
जब काटा जाता कोई बेडौल तना
किसी कोटर के अन्धकार से
सहसा गिरता है बचपन

लकड़ी ही नहीं
अपनी दिनचर्या में
आदमी भी कटता है यहाँ।
नरेन्द्र जैन
About the poet

नरेन्द्र जैन

View profile & all 34 Poems / Stories