तपन - नन्दल हितैषी

नन्दल हितैषीनन्दल हितैषी10 Sept 1946

2 min read · 12.3K reads

कछार के / इस टीले के नीचे
बबूल के कुछ ठूँठ ......
आक्रोश में
तमतमाया सूरज.
बेवाई
पाँव में नहीं
सिर में फट रही है.
नागफनी की परछाई भी
एक गौरैय्ये को
भली लग रही है.
जिसकी छाँव में
काँटॆ ही काँटॆ?
नन्दल हितैषी
About the poet

नन्दल हितैषी

View profile & all 8 Poems / Stories