उसकी स्मृतियों में - नंद भारद्वाज

नंद भारद्वाजनंद भारद्वाज1 Sept 1948

6 min read · 12.4K reads

जिस वक्त में यहाँ होता हूं
आपकी आँख में
कहीं और भी तो जी रहा होता हूं
किसी की स्मृतियों में शेष
शायद वहीं से आती है मुझमें ऊर्जा
इस थका देने वाली जीवर्नयात्रा में
फिर से नया उल्लार्स
एक सघन आवेग की तरह
आती है वह मेरे उलझे हुए संसार में
और सुगंध की तरह
समा जाती है समय की संधियों में मौन
मुझे राग और रिश्तों के नये आशय समझाती हुई।

उसकी अगुवाई में तैरते हैं अनगिनत सपने
सुनहरी कल्पनाओं का अटूट एक सिलसिला
वह आती है इस रूखे संसार में
फूलों से लदी घाटियों की स्मृतियों के साथ
और बरसाती नदी की तरह फैल जाती है
समूचे ताल र्में
उसी की निश्छल हँसी में चमकते हैं
चाँद और सितारे पूरी रात
सवेरे रेतीले धोरों पर उगते सूर्य का आलोक
वह विचरती है रेतीले गठानों पर निरावेग
जब
उमड़ती हुई घटाओं के अन्तराल में गूँजता है
लहराते मोरों का एकर्लगान
मन की उमंग में थिरक उठती है वह
नन्हीं बूँदों की ताल पर।

उसकी छवियों में उभर आता है
भीगी हुई धरती का उर्वर आवेग
वह आँधी की तरह घुल जाती है
मेह के चौतरफा विस्तार में

मेरी स्मृतियों के आकाश में
देर तक रहता है उसके होने का आभास
मुझे सहेज कर जीना है
उसकी ऊर्जा को अनवरत।
नंद भारद्वाज
About the poet

नंद भारद्वाज

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like