आपस का रिश्ता - नंद भारद्वाज

नंद भारद्वाजनंद भारद्वाज1 Sept 1948

3 min read · 12.4K reads

इतना करार तो बचा ही रहता है
हर वक़्त हाथी की देह में
कि अपनी पीठ पर सवार
महावत की मनमानियों को
उसके अंकुश समेत
उतार दे अपनी पीठ से बेलिहाज
और हासिल कर ले अपनी आज़ादी

सिर्फ़ अपनी परवरिश का लिहाज
उसके हाथों की मीठी थपकियाँ
और पेट भर आहार का भरोसा रोक लेता है
उसके इरादों को हर बार

एक अनकही हामी का आपसी रिश्ता
ऎसे ही बना रहता है दोनों के बीच
बरसों-बरस!
नंद भारद्वाज
About the poet

नंद भारद्वाज

View profile & all 41 Poems / Stories