पकते गुड़ की गरम गंध से - नामवर सिंह

नामवर सिंहनामवर सिंह28 Sept 1926 – 19 Sept 2019

2 min read · 12.4K reads

पकते गुड़ की गरम गन्ध से सहसा आया
मीठा झोंका। आह, हो गई कैसी दुनिया।
सिकमी पर दस गुना। सुना फिर था वही गला
सबने गुपचुप सुना, किसी ने कुछ नहीं कहा।
चूँ - चूँ बस कोल्हू की, लोहे से नहीं सहा
गया। चिलम फिर चढ़ी, खैर, यह पूस तो चला...
पूरा वाक्य न हुआ कि आया खरतर झोंका
धधक उठा कौड़ा, पुआल में कुत्ता भौंका।
नामवर सिंह
About the poet

नामवर सिंह

View profile & all 16 Poems / Stories