हरित फौवारों सरीखे धान - नामवर सिंह

नामवर सिंहनामवर सिंह28 Sept 1926 – 19 Sept 2019

2 min read · 12.4K reads

हरित फौवारों सरीखे धान
हाशिये-सी विंध्य-मालाएँ
नम्र कन्धों पर झुकीं तुम प्राण
सप्तवर्णी केश फैलाए

जोत का जल पोंछती-सी छाँह
धूप में रह-रहकर उभर आए
स्वप्न के चिथड़े नयन-तल आह
इस तरह क्यों पोंछते जाएँ ?
नामवर सिंह
About the poet

नामवर सिंह

View profile & all 16 Poems / Stories