शिकायत कर के ग़ुस्सा और उन का तेज़ करना है

नादिर काकोरवीनादिर काकोरवी

1 min read · 12.4K reads

शिकायत कर के ग़ुस्सा और उन का तेज़ करना है

अभी तो गुफ़्तुगू-ए-मस्लहत-आमेज़ करना है

ये दुनिया जा-ए-आसाइश नहीं है आज़माइश है

यहाँ जो सख़्तियाँ तुझ पर पड़ीं अंगेज़ करना है

ग़ज़ल-ख़्वानी को तू इस बज़्म में आया नहीं 'नादिर'

तुझे याँ वाज़ कहना पंद-ए-सूद-आमेज़ करना है

नादिर काकोरवी
About the poet

नादिर काकोरवी

उपनाम : ''नादिर'' मूल नाम : मुन्शी अ’ली ख़ाँ जन्म : काकोरी, उत्तर प्रदेश निधन : 20 Oct 1912 नादिर काकोरवी, मुन्शी अ’ली ख़ाँ (1887-1912) काकोरी, ज़िला लखनऊ में आँखें खोलीं। फ़ारसी और उर्दू के अलावा अंग्रज़ी भी पढ़ी। अंग्रेज़ी साहित्य पढ़ा और बहुत सी अंग्रेज़ी…

View profile & all 11 Poems / Stories