वफ़ा क्या कर नहीं सकते हैं वो लेकिन नहीं करते

Muztar KhairabadiMuztar Khairabadi1 Jan 1865 – 1 Jan 1927

1 min read · 12.6K reads

वफ़ा क्या कर नहीं सकते हैं वो लेकिन नहीं करते

कहा क्या कर नहीं सकते हैं वो लेकिन नहीं करते

मसीहाई का दावा और बीमारों से ये ग़फ़लत

दवा क्या कर नहीं सकते हैं वो लेकिन नहीं करते

रक़ीबों पर अदू पर ग़ैर पर चर्ख़-ए-सितमगर पर

जफ़ा क्या कर नहीं सकते हैं वो लेकिन नहीं करते

कभी दाद-ए-मोहब्बत दे के हक़ मेरी वफ़ाओं का

अदा क्या कर नहीं सकते हैं वो लेकिन नहीं करते

ज़कात-ए-हुस्न दे कर अपने कूचे के गदाओं का

भला क्या कर नहीं सकते हैं वो लेकिन नहीं करते

दिल-ए-'मुज़्तर' को क़ैद-ए-दाम-ए-गेसू-ए-परेशाँ से

रिहा क्या कर नहीं सकते हैं वो लेकिन नहीं करते

Muztar Khairabadi
About the poet

Muztar Khairabadi

Iftikhar Hussain, known by his pen name Muztar Khairabadi (Urdu: مضطر خیر آبادی‎; 1865 – 1927), was an Indian Urdu poet. Bibliography His works include: Nazr-e-Khuda (in Praise of God), a poetry collection Meelaad-e-Mustafa, the collection of na`at Behr-e-Taw…

View profile & all 36 Poems / Stories

More from Muztar Khairabadi

  1. न किसी की आँख का नूर हूँ न किसी के दिल का क़रार हूँ

    न किसी की आँख का नूर हूँ न किसी के दिल का क़रार हूँकसी काम में जो न आ सके मैं वो एक मुश्त-ए-ग़ुबार हूँ

    12.7K reads
  2. इलाज-ए-दर्द-ए-दिल तुम से मसीहा हो नहीं सकता

    इलाज-ए-दर्द-ए-दिल तुम से मसीहा हो नहीं सकतातुम अच्छा कर नहीं सकते मैं अच्छा हो नहीं सकता

    12.8K reads
  3. तू मुझे किस के बनाने को मिटा बैठा है

    तू मुझे किस के बनाने को मिटा बैठा हैमैं कोई ग़म तो नहीं था जिसे खा बैठा है

    12.7K reads
  4. अगर तुम दिल हमारा ले के पछताए तो रहने दो

    अगर तुम दिल हमारा ले के पछताए तो रहने दोन काम आए तो वापस दो जो काम आए तो रहने दो

    12.6K reads
  5. उन्हीं लोगों की बदौलत ये हसीं अच्छे हैं

    उन्हीं लोगों की बदौलत ये हसीं अच्छे हैंचाहने वाले इन अच्छों से कहीं अच्छे हैं

    12.6K reads

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम