रुख़ किसी का नज़र नहीं आता's image
0271

रुख़ किसी का नज़र नहीं आता

ShareBookmarks

रुख़ किसी का नज़र नहीं आता

कोई आता नज़र नहीं आता

क्या कहूँ क्या मलाल रहता है

क्या कहूँ क्या नज़र नहीं आता

सुनने वाले तो बात के लाखों

कहने वाला नज़र नहीं आता

दूर से वो झलक दिखाते हैं

चाँद पूरा नज़र नहीं आता

खोई खोई नज़र ये क्यूँ 'मुज़्तर'

कुछ कहो क्या नज़र नहीं आता

Read More! Learn More!

Sootradhar