आप क्यूँ बैठे हैं ग़ुस्से में मिरी जान भरे's image
0195

आप क्यूँ बैठे हैं ग़ुस्से में मिरी जान भरे

ShareBookmarks

आप क्यूँ बैठे हैं ग़ुस्से में मिरी जान भरे

ये तो फ़रमाइए क्या ज़ुल्फ़ ने कुछ कान भरे

जान से जाए अगर आप को चाहे कोई

दम निकल जाए जो दम आप का इंसान भरे

लिए फिरते हैं हम अपने जिगर-ओ-दिल दोनों

एक में दर्द भरे एक में अरमान भरे

दामन-ए-दश्त ने आँसू भी न पूछे अफ़्सोस

मैं ने रो रो के लहू सैकड़ों मैदान भरे

तेग़-ए-क़ातिल को गले से जो लगाया 'मुज़्तर'

खिंच के बोली कि बड़े आए तुम अरमान भरे

Read More! Learn More!

Sootradhar